Advertisment

दिवाली के तुरंत बाद आने वाली छठ पूजा के लिए नीलम गिरी और शिल्पी राज का छठ गीत 'खोलीं नजरिया' हुआ वाइरल

New Update
दिवाली के तुरंत बाद आने वाली छठ पूजा के लिए नीलम गिरी और शिल्पी राज का छठ गीत 'खोलीं नजरिया' हुआ वाइरल
  • सुलेना मजुमदार अरोरा

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और अदाकारा नीलम गिरी के गीतों का जश्न गर्म है। शिल्पी राज और नीलम गिरी का इस साल का पहला छठ गीत 'खोलीं नजरिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज हो चुका है। सॉन्ग में शिल्पी राज की आवाज पर नीलम गिरी एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। सॉन्ग में नीलम गिरी ट्रेडिशनल त्योहार मनाने वाले पोशाक पीले और लाल रंग की साड़ी पहनी है जो दीपावली त्योहार का प्रतीक भी माना जाता है।

Advertisment

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'खोलीं नजरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार  विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा, निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी है।

publive-image

नीलम गिरी और शिल्पी जब भी साथ आती है समा बंध जाता है। उनके अब तक आये सभी सांग मिलेनियम क्लब में शामिल हुए हैं। नीलम गिरी और शिल्पी का धमाकेदार नम्बर 'गोदनवा', 'गरईया मछरी', 'बदरवा','कोंहड़ा के फुलवा', 'कबले होई लइका दुसरका' जैसे नम्बर्स रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गए हैं। दोनों के गानों को लाखों व्यूज मिल जाते हैं।

Advertisment
Latest Stories