/mayapuri/media/post_banners/3f24a9460654f68000dbb5f221e34719d19a70c79aaa1bfb68cb2ff6933a03c0.jpg)
जानी-मानी पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं हाल ही नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘दो गल्लां’। ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। नेहा ने अपने इस गाने की जानकारी सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/72bded88770b23120ab43a3e9d06821669ee65883356cb4890df9ca9711a5b43.jpg)
आपको बता दें कि, इस गाने की खास बात ये है कि, गाने में नेहा और उनके पति रोहनप्रीत ने अपनी आवाज दी है। गानें में दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। वहीं इससे पहले भी नेहा और रोहनप्रीत एक साथ में एल्बम 'खड़ तैनूं मैं दस्सां' में नजर आ चुके है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है और गैरी संधू ने इस गाने को लिखा है। नेहा ने अभी कुछ दिन पहले ही सॉन्ग 'कांटा लगा' रिलीज किया था। इस गाने में नेहा के गाने के साथ-साथ डांस भी लोगों को बेहद पसंद आया था।
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)