/mayapuri/media/post_banners/6efe1e4ad238e4b3c30f2e8017f7df05d483d17f32362fa92420c9bd7857fbc8.jpg)
टीवी के फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' में देवर-भाभी के रोल में मशहूर विराट और पाखी असल जिंदगी में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। वैसे तो शो में दर्शकों को विराट और पाखी का नज़दीक आना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन हकीकत में ये लव बर्डस है जो कि अब एक दूसरे के साथ सात फेरे ले चुके है।
/mayapuri/media/post_attachments/22a5373e99a1943b7e99df6269b382effd5d58aac3b8cfa739de2ee3b5fc6701.jpg)
इसी बीच विराट और पाखी यानी की नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/0a4fd8f6867b2fe46567080db43c6a0795763370f7ca8df7bd48c6a098e55315.jpg)
आपको बता दें कि, जाने-माने टीवी एक्टर नील भट्ट मंगलवार को इंदौर में एक प्राइवेट इवेंट में ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। नील भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया है। वहीं इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या दोनों की ही रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के मिल रही है जो कि लोगों का दिल जीत रही है।
वहीं एक्टर नील भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या शर्मा के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- '1 से 2 तक।' 'मैं' से 'हम' तक। 'आपका' और 'मेरा' से 'हमारा' तक। हमने एक साथ हासिल किया।' तस्वीरों में दुल्हन बनी ऐश्वर्या ने सुनहरे कढ़ाई के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/b708d9f77c0a1bea3ed78f040972a112ce52058b728fc5040452241f821da23e.jpg)
उन्होंने अपनी इस वेडिंग ड्रेस को एक सफेद दुपट्टे के साथ जोड़ा है। वहीं दूल्हे नील भट्ट ने ऑफ-व्हाइट एथनिक वियर किया है।
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)