शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा
New Update

टीवी के फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में'  में देवर-भाभी के रोल में मशहूर विराट और पाखी असल जिंदगी में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। वैसे तो शो में दर्शकों को विराट और पाखी का नज़दीक आना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन हकीकत में ये लव बर्डस है जो कि अब एक दूसरे के साथ सात फेरे ले चुके है।

publive-image

इसी बीच विराट और पाखी यानी की नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

publive-image

आपको बता दें कि, जाने-माने टीवी एक्टर नील भट्ट  मंगलवार को इंदौर में एक प्राइवेट इवेंट में ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। नील भट्ट  ने खुद इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया है। वहीं इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या दोनों की ही रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के मिल रही है जो कि लोगों का दिल जीत रही है।

वहीं एक्टर नील भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या शर्मा के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- '1 से 2 तक।' 'मैं' से 'हम' तक। 'आपका' और 'मेरा' से 'हमारा' तक। हमने एक साथ हासिल किया।' तस्वीरों में दुल्हन बनी ऐश्वर्या ने सुनहरे कढ़ाई के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

publive-image

उन्होंने अपनी इस वेडिंग ड्रेस को एक सफेद दुपट्टे के साथ जोड़ा है। वहीं दूल्हे नील भट्ट ने ऑफ-व्हाइट एथनिक वियर किया है।

  • मुस्कान मनचंदा
#Neil Bhatt #Aishwarya Sharma #Neil Bhatt and Aishwarya Sharma #Neil Bhatt with Aishwarya Sharma
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe