नेटफ्लिक्स ने अन्नाउंस की राज कुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'Monica O My Darling' By Pragati Raj 28 Jul 2021 in एंटरटेनमेंट New Update राज कुमार राव स्टारर फिल्म Monica O My Darling की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए राजकुमार ने बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म को वसन बाला डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। शेयर किए गए वीडियो में सॉन्ग मोनिका ओ माय डार्लिंग सुन सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राज कुमार ने लिखा- मोनिका, ओ माय डार्लिंग अब फिल्माया जा रहा है। यहां देखें कि हम आपके लिए क्या लेकर आ रहे हैं। हम इसे देखने के लिए आपका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।“ फिल्म का BTS वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म सस्पेंस थ्रिलर हो सकती है। इस फिल्म में राज कुमार के अलावा राधिका आप्टे, हुमा खुरैशी और सिकंदर खैर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। बात करें राज कुमार की तो वो इसके अलावा भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म बधाई दो में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। #Monica O My Darling #Huma Qureshi #Raj Kumar Rao #Radhika Apte हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article