Advertisment

निक्की तंबोली और मिलिंद गाबा का सॉन्ग 'Shanti' हुआ रिलीज़

author-image
By Pragati Raj
New Update
निक्की तंबोली और मिलिंद गाबा का सॉन्ग 'Shanti' हुआ रिलीज़

एक्ट्रेस और मॉडल निक्की तंबोली और सिंगर मिलिंद गाबा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Shanti’ रिलीज़ हो चुका है। पहली बार निक्की और मिलिंद एक साथ नजर आ रहा हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

Advertisment

इस गाने में निक्की और मिलिंद को पॉर्टी सॉन्ग पर डांस करते देखा जा सकता है। इस गाने को मिलिंद गाबा ने लिखा है, गाया है और म्यूजिक भी उन्हीं का है। वहीं इसके रैप लीरिक्स मिलिंद गाबा और असली गोल्ड ने लिखे हैं।

Shanti सॉन्ग को टी’सीरीज़ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। वहीं इस गाने के डायरेक्टर सत्ती ढिलोन हैं।

बात करें निक्की तंबोली की तो मिलिंद से पहले वो टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो ‘नंबर लिख’ में नजर आ चुकी हैं जो हाल ही में रिलीज किया गया था।

वहीं निक्की तंबोली जल्द ही कलर्स शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग कैप्टाउन में हो रही थी। अब शूटिंग कम्पलीट हो चुकी है। कुछ समय पहले ही शो से निक्की तंबोली का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें निक्की को स्टंड के दौरान जोड़ जोड़ से चिल्लाते सुना जा सकता है।

निक्की तंबोली साल 2020-21 में बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थी जिसके बाद उन्होंने काफी पॉपुलेरिटी हासिल की। वो शो की टॉप 3 कंटेस्टेंट में भी शामिल हुई थी। निक्की की पास और भी कई अपकमिंग प्रोजेक्टस हैं।

Advertisment
Latest Stories