Nikki Tamboli और टोनी कक्कड़ का सांग नंबर लिख हुआ रिलीज

author-image
By Pragati Raj
Nikki Tamboli और टोनी कक्कड़ का सांग नंबर लिख हुआ रिलीज
New Update

Nikki Tamboli, जिन्होंने शो बिग बॉस 14 से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की, उनका नया म्यूजिक वीडियो नंबर लिख रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की, सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ नज़र आ रही है।

इस म्यूजिक वीडियो में निक्की तंबोली, टोनी कक्कड़ के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। सांग नंबर लिख को टोनी ने लिखा है, गाया है और इसे म्यूजिक भी दिया है। वहीं इस गाने के प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग हैं।

बात करें निक्की तंबोली की तो कुछ समय पहले उनका म्यूजिक वीडियो कल्ला रह जायेगा आया था। वो जल्द ही मिलिंद गाबा के साथ एक अन्य म्यूजिक वीडियो शांति में नज़र आने वाली हैं। फिलहाल वो कैप्टाउन में शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रही हैं। आये दिन वो शो से जुड़ी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली पहली कंफर्म कंटेस्टेन्ट बनी और अपने गेम से लोगों के दिलों के साथ साथ शो में भी अपनी जगह बना ली थी। शो से एलिमिनेट होने के बाद वो शो में दुबारा आई और टॉप 3 में शामिल हुई। शो बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप राहुल वैद्य थे, वही रुबिन दिलाइक शो की विनर बनी।

#Nikki Tamboli #tony kakkar #Number Likh
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe