Advertisment

जान कुमार के साथ निक्की तंबोली मना रही हैं होली, शेयर की वीडियो

author-image
By Pragati Raj
New Update
जान कुमार के साथ निक्की तंबोली मना रही हैं होली, शेयर की वीडियो

जान कुमार और निक्की तंबोली एक साथ होली मनाते नजर आ रहे हैं। निक्की ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों को हम वाइट कलर के कपड़े पहने देख सकते हैं। साथ ही दोनों एक दूसरे को पहले रंग लगाते है। इसके बाद एक पेपर पर दोनों अपने हाथ के निशान लगाते है।

Advertisment

इस वीडियो को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन भी लिखा है- 'यहाँ आपकी ख़ुशी की खुराक हमसे #janki है! 💖 रंगों के साथ प्रेम की शाश्वत भावना का जश्न मनाते हुए, इस होली पर #RangLageya Ishq Ka!'

आपको बता दें निक्की और जान की दोस्ती बिग बॉस 14 में हुई थी। बिग बॉस के कुछ हफ्ते बाद ही जान शो से बाहर हो गए थे लेकिन वो शो पर निक्की का सपोर्टर बनकर वापस आए थे। वहीं निक्की तंबोली टॉप 3 कंटेस्टेंट बनी थी।

हाल ही में निक्की तंबोली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसकी जानकारी खुद निक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।

Advertisment
Latest Stories