निक्की तंबोली ने एक बार फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने By Mayapuri 06 Dec 2021 in एंटरटेनमेंट New Update ‘टीवी के जानें-मानें रिएलिटी शो 'बिग बॉस-14' की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली अक्सर सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती रहती है। निक्की तंबोली को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। इसी बीच एक बार फिर से निक्की तंबोली ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसने सनसनी फैला दी है। इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि, पोस्ट की हुई फोटोज में निक्की ग्रीन शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बहुत ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। फोटोज में आप साफ़ देख सकते है कि, निक्की ने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। इस ड्रेस में उन्होंने अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट किया है। कैमरे के सामने उनका कातिलाना अंदाज देखते ही बन रहा है। निक्की ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'गॉर्जस', 'हॉट' और 'खूबसूरत' बोलकर कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं। बता दें कि, निक्की तंबोली अक्सर अपनी कातिलाना फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है जिसे काफी पसंद किया जाता है। वहीं निक्की तंबोली वैसे तो साउथ सिनेमा की काफी जानी-मानी अदाकारा हैं, लेकिन 'बिग बॉस 14' के बाद से उनकी पहचान काफी बढ़ गई है। मुस्कान मनचंदा #Nikki Tamboli #Nikki Tamboli hot photos #Nikki Tamboli hot images #Nikki Tamboli instagram picture #Nikki Tamboli latest photoshoot #Nikki Tamboli pictures हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article