/mayapuri/media/post_banners/e07f92d7189169085d5ebfcc345228165b7257c670e825c8d87b7188e1cacb7f.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हमेशा अपने हॉर्ट लुक में नजर आती हैं। फैंस द्वारा उनका ये लुक काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आप उनका नया लुक देखकर हैरान रह जाएंगे। नोरा ने डांस दीवाने के अपकमिंग एपिसोड के लिए नया लुक कैरी किया है। ये लुक आपको फिल्म देवदास से चंद्रमुखी की याद दिलाएगा।
जी हाँ नोरा ने फिल्म देवदास से माधुरी दीक्षित की लुक को कैरी किया है। इस लुक में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर में वो बंगाली स्टाइल में वाइट हेवी साड़ी पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों का जुड़ा बना रखा है और हेवी ज्वलरी कैरी किया है।
नोरा फतेही हमेशा से माधुरी दीक्षित को एडमायर करती हैं। नोरा उनके डांस स्टाइल को फॉलो भी करती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर माधुरी से हुई पहली मुलाकात का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया था। उनका ये भी कहना था कि वो माधुरी के बायोपिक में काम करना चाहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फिल्म भूज: द प्राइड ऑफ इंडिया में एक हिंदुस्तानी जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। पहली बार होगा जब नोरा कोई दमदार रोल प्ले करेंगी। नोरा से पहले कई अभिनेत्रियों ने इस रोल को करने से इंकार कर दिया था। इस फिल्म में मुख्य रोल में अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं।