फिल्म देवदास की चंद्रमुखी के अवतार में नज़र आई Nora Fatehi

फिल्म देवदास की चंद्रमुखी के अवतार में नज़र आई Nora Fatehi
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हमेशा अपने हॉर्ट लुक में नजर आती हैं। फैंस द्वारा उनका ये लुक काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आप उनका नया लुक देखकर हैरान रह जाएंगे। नोरा ने डांस दीवाने के अपकमिंग एपिसोड के लिए नया लुक कैरी किया है। ये लुक आपको फिल्म देवदास से चंद्रमुखी की याद दिलाएगा।

publive-image  जी हाँ नोरा ने फिल्म देवदास से माधुरी दीक्षित की लुक को कैरी किया है। इस लुक में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर में वो बंगाली स्टाइल में वाइट हेवी साड़ी पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों का जुड़ा बना रखा है और हेवी ज्वलरी कैरी किया है।

publive-image

नोरा फतेही हमेशा से माधुरी दीक्षित को एडमायर करती हैं। नोरा उनके डांस स्टाइल को फॉलो भी करती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर माधुरी से हुई पहली मुलाकात का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया था। उनका ये भी कहना था कि वो माधुरी के बायोपिक में काम करना चाहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फिल्म भूज: द प्राइड ऑफ इंडिया में एक हिंदुस्तानी जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। पहली बार होगा जब नोरा कोई दमदार रोल प्ले करेंगी। नोरा से पहले कई अभिनेत्रियों ने इस रोल को करने से इंकार कर दिया था। इस फिल्म में मुख्य रोल में अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं।

#Nora Fatehi #Dance Deewane #Madhuri Dixit
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe