दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ विदेश में की हिन्दू रीती-रिवाज के साथ लक्ष्मी पूजा

New Update
दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ विदेश में की हिन्दू रीती-रिवाज के साथ लक्ष्मी पूजा

कोरोना काल के बाद इस साल कल (4 नवंबर) सभी स्टार्स-सेलेबस ने जमकर दिवाली मानते हुए अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा दिवाली समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, यह तो हम सभी जानते है। घर में धन और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए दिवाली के दौरान देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

इसी महत्व को याद रखते हुए हमारी बी टाउन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने ससुराल में पुरे हिन्दू रीती-रिवाज़ों के अनुसार दिवाली मनाई। जी हाँ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके गायक-अभिनेता पति निक जोनस ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई। आपको बतादे उन्होंने वहा के सेलिब्रिटीज के साथ घर पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की पिक्चर्स भी शेयर कीं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने और पति निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।

publive-image

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा और बहुतायत को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की शुभकामनाएं”

इन तस्वीरों में पूजा में बैठे हुए प्रियंका और निक एथनिक ड्रेस में नजर आए। जहां प्रियंका पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीँ निक भी मल्टी कलर के बोडर वाले सफेद कुर्ते में नज़र आए। शेयर की गई पिक्चर में दोनों एक दुसरे का हाथ पकडे मुस्कुराते हुए पूजा में बैठे काफी प्यारे लग रहे हैं। उन्हें देवी लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक साथ लक्ष्मी पूजा की सभी रस्मों को भी निभाया।

ख़ैर आपकों बतादे प्रियंका हाल ही में अपने ऐमजॉन शो सिटाडेल की शूटिंग खत्म करके लॉस एंजेलिस लौटी हैं। ग्लोबल सीरीज़, जिसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं, रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित कार्यकारी है। वह द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स, टेक्स्ट फॉर यू और मिंडी के साथ एक सीरीज़ में भी दिखाई देंगी।

Latest Stories