/mayapuri/media/post_banners/9eebdb1eaa49f172f7b63aed0a2e00bd345c9422d6bebbad9782d7d85e9cef4e.jpg)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं 15 नवंबर को इस जोड़े ने चंडीगढ़ के सुखविलास रिसॉर्ट में सात फेरे लिए है। इसी के साथ फैंस भर-भर के इस नए कपल को बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अगर एक नजर सोशल मीडिया पर डालें तो, दोनों की बेहद खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है।
/mayapuri/media/post_attachments/7f7d6044adf19376dd694e553f29d74ed718b185012cf9b2924eda98bba08e91.jpg)
आपको बता दें कि, पत्रलेखा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। लेकिन लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की चुनरी पर सबसे ज्यादा गया क्योंकि पत्रलेखा की चुनरी पर बंगाली भाषा में कुछ लिखा हुआ है। यह देखते ही लोगों ने गूगल बाबा का सहारा लेना शुरू कर दिया और ढूंढ़ निकाला पत्रलेखा का वो वादा जो उन्होंने अपनी चुनरी में राजकुमार के लिए गढ़वाया था। पत्रलेखा ने लिखवाया था- 'अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम', जिसका हिंदी में मतलब है- 'प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं.' यह वादा वाकई खूबसूरत है।
/mayapuri/media/post_attachments/565e401269b7c904dbb9bc297872c152188b434ce3de979831cc0be83bc31610.jpg)
वही बता दे कि, पत्रलेखा ने अपनी शादी के खास मौके पर सब्यासाची का लहंगा पहना था। इसी के साथ पत्रलेखा हमेशा से ही अपनी शादी पर सब्यासाची का लहंगा पहनने का ख्वाब देखा करती थीं।
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)