पवन सिंह की हीरोइन प्रियंका रेवड़ी बनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का चेहरा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
पवन सिंह की हीरोइन प्रियंका रेवड़ी बनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का चेहरा

भोजपुरी के सबसे बड़े म्यूजिक चैनल ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’ ने खूबसूरत अदाकार प्रियंका रेवड़ी को भोजपुरी एल्बमों के लिए एक्सक्लूसिवली अनुबंधित किया है। अब अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का चेहरा होंगी, जो इस कंपनी की फिल्म, एल्बम और विज्ञापनों में भी नजर आएंगी।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रवक्ता रंजन सिन्हा ने इस संबंध में कहा है-‘‘फिल्मों में धमाल मचाने में बाद प्रियंका रेवड़ी एक भोजपुरी एल्बम में जल्द ही खेसारीलाल यादव समेत अन्य भोजपुरी सुपर स्टार कलाकारों के साथ ठुमके लगाते हुई नजर आएंगी। तो वहीं वह फिल्म और विज्ञापनों में भी प्रमुखता से नजर आएंगी। प्रियंका रेवड़ी इससे पहले इसी बैनर की सफलतम फिल्म ‘पवन पुत्र‘ में पवन सिंह के साथ नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब उनकी एंट्री वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कैम्प में हो गयी है।

पवन सिंह की हीरोइन प्रियंका रेवड़ी बनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का चेहरा

उन्होंने आगे कहा- ‘‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के मालिक रत्नाकर कुमार ने प्रियंका रेवड़ी की प्रतिभा को ध्यान में रखकर उन्हें अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए अनुबंधित किया है। प्रियंका रेवड़ी में काफी क्षमताएं है और वह काफी मेहनती हैं। उनमें काम करने का जुनून है। उनमें हर वह गुण हैं, जो उन्हें आगे चलकर एक बड़ी कलाकार के रुप में स्थापित करेगी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर प्रियंका को वर्ल्डवाइड ने सबसे पहले अनुबंधित कर लिया है और अब जल्द ही उनकी धमाकेदार एल्बम, फिल्म और एड वर्ल्डवाइड से आने वाली हैं।’’

पवन सिंह की हीरोइन प्रियंका रेवड़ी बनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का चेहरा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में एंट्री से प्रियंका रेवड़ी भी बेहद खुश हैं। प्रियंका रेवड़ी कहती हैं-सही मायनों में देखा जाए तो यह मेरे लिए शानदार मौका है। इसी के साथ अब कंपनी की उम्मीदों पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए खरा उतरने की चुनौती मेरे सामने है। लेकिन मुझे अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और भोजपुरी दर्शकों पर भी। मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ कर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। क्योंकि मेरी पहली भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने ही किया था। अब मुझे एक और सुनहरा मौका मिला है, इसके लिए मैं तहेदिल से रत्नाकर कुमार का आभार व्यक्त करती हूं।’’

Latest Stories