मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को किया गिरफ्तार
New Update

जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर से अपनी मैरिड लाइफ के चलते चर्चा में आ गई हैं। पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट के आरोप लगाए थे जिसके चलते अब सैम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।

publive-image

आपको बता दें कि, पूनम पांडे की शिकायत के मुताबिक, पूनम की सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि,  पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं, अब बांद्रा पुलिस इस मामले की और अधिक जांच कर रही है।

publive-image

वहीं पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों की शादी बीते साल 10 दिसंबर को हुई थी। इतना ही नहीं ये दोनो कपल हनीमून मनाने गोवा गए थे और वहां भी दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा हुआ था।

  • मुस्कान मनचंदा
#Poonam Pandey #Poonam Pandey boyfriend Sam Bombay #Actress Poonam Pandey #husband Sam Bombay #Poonam Pandey husband #Sam Bombay
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe