/mayapuri/media/post_banners/a12b27ef68fd81a199b877722351bf1de5d92b6efc037bc056ed37e221f4fc2e.jpg)
अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म शमशेरा से उनका लुक सामने आया है। इस पोस्टर में उनका आधा चेहरा दिखाई दे रहा है। लेकिन चेहरे पर तेज दिखाई दे रहा है। साथ ही उनका लुक लम्बो बालों के साथ पूरा किया गया है।
रणबीर के साथ पोस्ट पर लिखा है- एक लिजेंट का उदय होगा- 18 मार्च 2022 को। इस पोस्टर को एशराज फिल्म्स ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है “ये लिजेंड अपनी छाप छोड़ता जाएगा। #RanbirKapoor #Shamshera #YRF50.”
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और वाणी कपूर नज़र आएंगे। फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
रणबीर कपूर की बात करें तो आज उनका जन्मदिन है। वो आलिया भट्ट के साथ जोधपूर घुमने गए हैं। इस वजह से अफवाह है कि कहीं वो दोनों अपने शादी की तैयारी करने तो नहीं गए हैं।
आलिया और रणबीर एक दूसरे को 2017 से डेट कर रहे हैं।