/mayapuri/media/post_banners/268f98f7bf39fc1feb71b820a4ab8fffe74041baf2cf7121c11c63f24932d9c2.jpg)
डायरेक्टर विशाल फुरिया की अपकमिंग फिल्म Forensic में विक्रांत मेसी और अभिनेत्री राधिका आप्टे साथ नज़र आने वाले हैं। ये खबर काफी पहले आ गई थी। अब अपडेट ये है कि इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अभिनेत्री प्राची देसाई और रोहित राव भी नज़र आएंगे। जी हाँ ये सच है।
थ्रिलर फिल्म Forensic मलियालम फिल्म का हिंदी अडेप्टेशन है। पहली बार ये चारो कलाकार एक साथ काम करेंगे। इन सभी को एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखना दिलचस्प होगा।
बात करे विक्रांत मेसी की तो वो इसके अलावा फिल्म लव होस्टल और मुंबईकर में दिखाई देंगे। हाल ही में उन्हें फिल्म हसीन दिलरुबा और 14 फेरे में देखा गया था।
वहीं राधिका आप्टे फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग में दिखाई देंगी। इससे पहले उनकी फिल्म रात अकेली है में दिखाई दी थी।
प्राची देसाई फिल्म साइलेंस में दिखाई दी थी। फिल्म फोरेंसिक के अलावा वो कोषा में दिखाई देंगी। वहीं रोहित राव आखरी बार फिल्म मुंबई सागा में दिखाई दिए थे।