प्रियंका सिंह का दर्द भरा वीडियो नंबर "तकलीफ" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज़

New Update
प्रियंका सिंह का दर्द भरा वीडियो नंबर "तकलीफ" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज़

प्रसिद्ध सिंगर प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ दर्दभरा सॉंग 'तकलीफ़' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस विडियो सॉंग में प्रियंका सिंह की आवाज और पल्लवी गिरी का देसी अंदाज़ का कम्बीनेशन  लोगों को पसंद आ रहा है। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया और लोग इसका इंतजार कर रहे थे। यह एक सैड गीत सिचुएशन के साथ फिल्माया गया है। जिसमें पल्लवी गिरी की अदायगी ध्यान खींचती है। गाने में वह अपने दिल की हालात बयान कर रही हैं। उन्हें प्यार में तकलीफ पहुंची है और दिल टूटने के इसी एहसास को इस गाने में पेश किया गया है। गाना यूथ में काफी सराहा जा रहा है।

publive-image
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत प्रियंका सिंह और पल्लवी गिरी के इस वीडियो  गीत 'तकलीफ'  से हर टूटे दिल का आशिक अपने को जोड़ने की कोशिश में लगे है। वीडियो के सिचुएशन के अनुसार इसमें पल्लवी गिरी को इस बात की तकलीफ है कि उनका प्रेमी उन्हें भुला कर किसी और से शादी रचा रहे हैं। इस लोक गीत की खास बात यह है कि यह एक ऐसा सॉन्ग है, जो मुहब्बत के पुराने जज्बातों  को आज के युग में ताजा कर देती हैं। भोजपुरी के इस लोक गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गाने को संतोष उत्पाती ने लिखा है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।  निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफ़र रितिक आरा, प्रोड्यूसर विनीत शाह और एडिटर दीपक पंडित तथा प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। इस वीडियो सॉन्ग के निर्देशक रवि पंडित, आजकल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एक से बढ़कर एक गाने डायरेक्ट कर रहें हैं।

https://www.youtube.com/watch?app=desktop&v=5XODbYLMD_s&feature=youtu.be

Latest Stories