अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील पोर्नोग्राफी बनाने व बेचने के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर किया गया गिरफ्तार अदालत से दोषी पाए जाने पर हो सकती है इतने साल की सजा

New Update
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील पोर्नोग्राफी बनाने व बेचने के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर किया गया गिरफ्तार अदालत से दोषी पाए जाने पर हो सकती है इतने साल की सजा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति व व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने अश्लील फिल्में/पोर्नोग्राफी बनाने और उन्हें ऐप के माध्यम से वितरित करने के मुख्य साजिश कर्ता के आरोप में 19 जुलाई की देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ ठोस सबूत हैं। राज कुंद्रा पर इसी वर्ष फरवरी में पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे कुछ ऐप पर प्रसारित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने 26 मार्च 2021 को एकता कपूर के भी बयान दर्ज किए थे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के 10 घंटे बाद पुलिस ने मुंबई के नेरुल इलाके से रयान थारप को गिरफ्तार किया। यानी कि इस मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।publive-image

कौन हैं राज कुंद्रा

लंदन के प्रसिद्ध व्यवसायी, मगर मूलतः भारतीय राज कुंद्रा के पिता भारत में लुधियाना, पंजाब के रहने वाले थे,जो कि लंदन चले गए थे। राज कुंद्रा का जन्म लंदन में ही हुआ था और उनकी शिक्षा दिक्षा भी लंदन में ही हुई। वह 18 वर्ष की उम्र में दुबई चले गए थे और व्यवसाय की शुरूआत की थी। काफी लंबा संघर्ष किया। पर अंततः उन्होंने सफलता के कई मानदंड कायम किए। 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में राज कुंद्रा को 198वां स्थान दिया था। फिर अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक देकर 22 नवंबर 2009 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से दूसरा विवाह रचाया था, जिनसे उनका एक बेटा विआन व एक बेटी है। वह वर्तमान में लंदन- स्थित यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड के निदेशक और सीईओ हैं। जे एल स्ट्रीम नामक ऐप के मालिक, इंडियन प्रीमियर लीग की राजस्थान रॉयल्स टीम के भी सह-मालिक तथा बेस्ट डील टीवी चैनल के मालिक हैं।

publive-image

राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक देकर 22 नवंबर 2009 में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से विवाह रचाया था। शिल्पा शेट्टी से विवाह रचाने के बाद राज कुंद्रा ज्यादातर समय मुंबई में ही रहने लगे। मुंबई में वह जुहू में समुद्र के किनारे एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके बंगले के अंदर पहुंचे पर आपको अहसास होगा कि आप किसी सेवन स्टार होटल में पहुँच गए है। शिल्पा शेट्टी ने बेटे को 21 मई 2012 को जन्म दिया। फिर सरोगसी से 15 फरवरी 2020 को एक बेटी के पिता बने।

राज कुंद्रा ने 2015 में भारत में ‘बेस्ट डील’ नामक टी वी चैनल की शुरूआत की। इसके अलावा ‘सुपर फ्लाइट लीग’, ‘विआन इंडस्ट्रीज’ सहित उनकी कई दूसरी कंपनियां भी हैं। खुद राज कुंद्रा ने कुछ वर्ष पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आज मैं जिस ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा हूं, बचपन में मेरी लाइफ इससे बिल्कुल उलट थी।’

पोर्नोग्राफी का धंधा

मुंबई पुलिस के अनुसार जो लड़कियां मुंबई फिल्म नगरी में अभिनेत्री बनने के मकसद से आती थीं, उन भोली भाली व संघर्षरत लड़कियों को फंसाकर अश्लील फिल्में बनायी जाती थी। इन लड़कियों को बड़े बैनरों की फिल्मों में हीरोईन बनाने का लालच देकर उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में अभिनय करवाया जाता था। इस तरह अश्लील फिल्म बनाने के बाद उन्हें मोबाइल ऐप और  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर लाखों रूपए कमाए जाते थे। 4 फरवरी 2021 को एपीआई लक्ष्मीकांत सालूखे ने जानकारी मिलने पर मुंबई, मढ़ आईलेंड के एक बंगले पर छापा मारा, तो उस वक्त वहां पर अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही थी। जिसके चलते अभिनेत्री व निर्माता गहना वशिष्ठ सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में 5।68 लाख रुपये के उपकरण सीज किए गए थे, जो कि बंगले पर शूटिंग में इस्तेमाल होते थे। इनमें मोबाइल फोन से लेकर तमाम कैमरे थे। तभी से मुंबई क्राइम ब्रांच पोर्नोग्राफी के इस गैर कानूनी धंधे की जांच में जुट गयी थी।

publive-image

उसके बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की थी। पुलिस ने शुरुआती छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें रोवा खान उर्फ यास्मीन थी, जिसने खुद को निर्माता-निर्देशक होने का दावा किया था। फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, अभिनेता अरिश शेख और भानु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाकायदा ‘हॉटशॉट’ नामक एक ऐप बनाया गया था और उस पर अश्लील फिल्मों को स्ट्रीम/रिलीज किया जाता था। उसके बाद लोगों से पैसे लिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। जबकि राज कुंद्रा ने दावा किया था कि इससे उनका कोई संबंध नहीं है।मगर अब पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

लेकिन पुलिस सुत्रों के अनुसार गिरफ्तार नौ लोगों के बयान तथा तकनीकी सबूतों के आधार पर ही राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है। अब तक की जांच के अनुसार राज कुंद्रा ही मुख्य आरोपी और साजिश कर्ता हैं।

भारत में पोर्नोग्राफी पर है सख्त कानून

पोर्नोग्राफी और पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामलों में भारत देश में कानून सख्त है। ऐसे मामलों में फंसने वाले लोगों के खिलाफ आई टी एक्ट( इंटरनेट का चलन और आधुनिक तकनीक के विकसित हो जाने के बाद आईटी एक्ट में संशोधन भी किया गया था) के साथ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस रजिस्टर किया जाता है। इसके अलावा अश्लील कंटेंट को पब्लिश या डिस्ट्रीब्यूट करने पर एंटी पोर्नोग्राफी लॉ भी लागू होता है।

दूसरों का पॉर्न वीडियो बनाने वाले या उसे पब्लिश करने वाले या उसे डिस्ट्रीब्यूट करने वाले को इसी एंटी पोर्नोग्राफी कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके तहत आने वाले मामलों में आईटी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67 (ए) और आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506 व 509 के तहत सजा का प्रावधान है। अगर अदालत आरोपी को दोषी करार देती है, तो पहली बार इन मामलों में दोषी पाए जाने पर उसे पांच साल तक की जेल या 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। लेकिन दूसरी बार गलती करने पर जेल की।
लंदन तक जुड़े हैं तार

publive-image

पुलिस सूत्रों का दावा है कि राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिस पर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। भारत में पोर्न फिल्मों की शूटिंग कर वीडियो वी ट्रांसफर के जरिए विदेश भेजे जाते थे। इस कंपनी का राज कुंद्रा ने विदेश में रजिस्ट्रेशन इसलिए करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। सूत्रों का दावा है कि पोर्न फिल्मों पर राज कुंद्रा ने तकरीबन दस करोड़ रूपए इंवेस्ट किए थे।

पुलिस ने इससे पहले मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसका कहना था कि वह कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश का नाम मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया था। उसे 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार उमेश कामत इंग्लैंड स्थित एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में काम करता था। वह गहना वशिष्ठ से अश्लील वीडियो लेता था और उन वीडियो को इंग्लैंड स्थित कंपनी में भेजता था, जिसे ‘हॉटशॉट्स’ नाम के ऐप पर अपलोड किया जाता था।

शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने भी लगाए आरोप

publive-image

यू तो राज कुंद्रा पहले भी विवादो में रहे हैं। राज कुंद्रा के खिलाफ अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडे ने आपराधिक केस दर्ज कराया था। राज कुंद्रा वाले मामले में शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को दिए बयान में राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

publive-image

Latest Stories