म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana में नजर आएंगे रकूलप्रीत और अर्जुन कपूर

author-image
By Pragati Raj
New Update
म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana में नजर आएंगे रकूलप्रीत और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हमें जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस सांग का टाइटल है Dil Hai Deewana।

पहली बार ये दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि रकुलप्रीत और अर्जुन एक साथ फिल्म दादी के ग्रेडसन में दिखेंगे लेकिन फिल्म से पहले उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है।

बात करें इस सांग Dil Hai Deewana की तो इसे सिंगर दर्शन रावल और ज़ारा खान ने गाया है। गाने के लीरिक्स शबीर अहमद ने लिखे हैं। साथ ही इसकी प्रोड्यूसर टी सीरीज है। इस गाने को राधिका राव और विनय सापरू ने डायरेक्ट किया है। वही ये सांग 17 अप्रैल 2021 को रिलीज किया जाएगा।

म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana में नजर आएंगे रकूलप्रीत और अर्जुन कपूर

बात करें रकुलप्रीत की तो वो कई फिल्मों में जैसे मेडे और डॉ G में नजर आने वाली हैं। वहीं अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस में नजर आने वाले हैं।

म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana में नजर आएंगे रकूलप्रीत और अर्जुन कपूर

Latest Stories