/mayapuri/media/post_banners/6717eba03e6d19e6588d124bc06bbd8b6b9cb3f5eb250ce30cc1789fafc42598.jpg)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने “Pawri hori hai” वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो गया। जिसके बाद बॉलीवुड स्टार के साथ साथ आम लोग इस तरह के वीडियो बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण, रंदीप हुड्डा, शाहिद कपूर से बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए है। रणवीर सिंह ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहा रहे हैं कि “ये हमारा गाजर का हलवा है, ये हम है और यहां पे पावरी हो रही है।“
वीडियो में रणवीर के साथ उनकी एक फैन नजर आ रही हैं जो उनके लिए गाजर का हलवा लेकर आई हैं।
आपको बता दें रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म “83” के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म 4 जुन को थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलूगु, कन्नड़ और मलियालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।