रुबीना दिलैक ने म्यूजिक वीडियो Bheeg Jaunga का पोस्टर और रिलीज़ डेट की घोषणा की

author-image
By Pragati Raj
रुबीना दिलैक ने म्यूजिक वीडियो Bheeg Jaunga का पोस्टर और रिलीज़ डेट की घोषणा की
New Update

अभिनेत्री रुबीना दिलैक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली हैं। इस म्यूजिक वीडियो के दूसरे पोस्टर के साथ उन्होंने रिलीज़ डेट और टाइम की घोषणा की है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया।

पोस्टर में रुबीना गोल्डन कलर की ड्रेस में स्टेबिन बेन के साथ नज़र आ रही हैं। साथ ही पोस्टर में दिखाया गया है कि बारिश हो रही है। सॉन्ग का टाइटल Bheeg Jaunga है। पोस्टर शेयर करते हुए रूबीना ने लिखा- “यहाँ हैं हम, Bheeg Jaunga स्टेबिन बेन और रूबीना दिलैक। रिलीजिंग ओन 28 अगस्त सुबह 11 बजे।”

इस म्यूजिक वीडियो से पहले रुबीना दिलैक के कई सारे म्यूजिक वीडियो जैसे अभिनव शुक्ला के साथ ‘मरजानिया’, पारस छाबरा के साथ ‘गलत’ और एक बार फिर से अभिनव शुक्ला के साथ ‘तुमसे प्यार है’ में नज़र आ चुकी हैं।

कलर्स चैनल के सीरियल शक्ति से फेमस हुई अभिनेत्री रुबीना दिलैक कोन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इससे भी अधिक पॉपुलैरिटी हासिल की। दर्शकों का दिल जीत कर वो शो की विनर बन कई। फिनाले से पहले ही सभी रुबिना को विनर मान चुके थे।

#Rubina Dilaik #Stebin Ben #Bheeg Jaunga
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe