Advertisment

रूपाली गांगुली और सारा अली खान ने किया डांस, वायरल हुई वीडियो

New Update
रूपाली गांगुली और सारा अली खान ने किया डांस, वायरल हुई वीडियो

टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' की बहुत ही लंबी चौड़ी फैन फोलोइंग है। इस सिरीयल को काफी पसंद किया जाता है।  वहीं शो की लीड एक्ट्रेस यानि की रुपाली गांगुली अपनी एक्टिंग से इस शो में जान डाल देती है। वहीं रिअल लाइफ में भी अनुपमा यानि रूपाली गांगुली काफी टैलेंटेड है। इसी बीच हाल ही में रुपाली गांगुली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है। इस  वीडियो में रूपाली के साथ सारा अली खान भी नजर आ रही है।

Advertisment

यहाँ देखे वीडियो:

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ उनकी हालिया रिलीज फि्ल्म ‘अतरंगी रे’ के सॉन्ग चकाचक पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं रूपाली गांगुली और एक्ट्रेस सारा अली खान  को आप दोनों ही किरदार में यानी अनुपमा और रिंकु में देख सकते है। वहीं सारा ने इस दौरान जो साड़ी पहनी है, वो उन्होनें 'चकाचक' सॉन्ग में पहनी हुई है। साथ ही रूपाली गांगुली ने अनुपमा वाला रूप धारण किया हुआ है।

publive-image

वही ये दोनों ही एक्ट्रेस अपने-अपने अंदाज में बेहद खूबसूरत तरीके से डांस कर रही है। जो कि लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Advertisment
Latest Stories