संजय दत्त की दिवाली

author-image
By Mayapuri Desk
संजय दत्त की दिवाली
New Update

संजय दत्त दीपावली त्योहार मनाने वाले सितारों में हैं। जब स्वर्गीय सुनील दत्त और नरगिस जी होते थे, संजू के लिए गाड़ी भर के पटाखे आते थे। कुमार गौरव, गुलशन ग्रोवर, संजय गुप्ता और बहने नम्रता और प्रिया इनकी पटाखा मंडली के दोस्त हुआ करते थे। फिर समय के थपेड़ों के चलते संजय बाबा दीपावली से दूर होते चले गए। मां और पत्नी कैंसर से ग्रसित हुए। जेल की जिंदगी काटकर जब बाहर आये, लगा पत्नी मान्यता, बच्चे शहरान और इकरा के साथ होने से दीपावली लौट आई है...। सब कुछ ठीक जाना शुरू हुआ तो पता चला संजय भी उसी बीमारी के शिकार हैं जिसने दत्त साहब के अजंता विला में सन्नाटा भर दिया था। पर शुक्र है ऊपर वाले का कि बाबा को डॉक्टरों ने सुरक्षित घोषित कर दिया है। वह अस्पताल से घर आकर बच्चों के साथ बेहद खुश हैं। मगर इस दीपावली पर खुशी का इज़हार आतिशबाज़ी से कर पाएंगे, दोस्तों के मन में संदेह है। आखिर दिल मे हुक हुक हो तो कोई कैसे इन्जॉय कर सकता है !

संजय दत्त की दिवाली

#संजय दत्त
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe