Satyameva Jayate 2: फिल्म से Divya Khosla Kumar का पोस्टर लुक रिलीज़ By Mayapuri 25 Oct 2021 in एंटरटेनमेंट New Update अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार नज़र आ रही है। दिव्या का फिल्म से पहला लुक सामने आया है जिसमें वो वाइट कलर की सूट पहने हाथ में हल लिए सामने की तरफ भाग रही है। उनके चहरे पर गुस्सा साफ नज़र आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिव्या ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ की जानकारी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट बताई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन लिखा- ‘जो तिरंगा पे जान देती है वो भारत माँ की बेटी है। #Satyameva Jayate 2 ट्रेलर ऑउट कल होगा। सिनेमा में, गुरुवार 25 नवंबर को।’ इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहिम नज़र आने वाले हैं। फिल्म में उनका डबल रोल है। बात करें दिव्या अग्रवाल की तो उन्होंने साल 2004 में तेलुगु फिल्म ‘लव टुडे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में लीड रोल में नज़र आई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में डायरेक्टर डेब्यू करते हुए फिल्म ‘यारियां’ डायरेक्ट किया था। लेकिन उन्हें सबसे अधिक पसंद उनके गाने के लिए किया जाता है। उन्हें कई सारे म्यूजिक वीडियो जैसे कभी यादों में आओ, याद पिया की आने लगी, तेरी ऑखों में और बेशर्म बेवफा में देखा गया है जिसके व्यूज मीलियन्स में आए हैं। #Divya Khosla Kumar #Satyameva Jayate 2 हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article