/mayapuri/media/post_banners/6b582995e3e3f9a9b0ee50c6784c85caa16f34744fd53176907510201ba61726.jpg)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की आज (1 दिसंबर) 3rd वेडिंग ऐनीवर्सरी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने रीसेंट रेड कारपेट लुक को लेकर चर्चो में हैं। जी हां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को हाल ही में ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में देखा गया था। जहा प्रियंका के लुक को फैन्स ने काफी पसंद किया। इस इवेंट से जुड़े फ़ोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहे हैं।
यहाँ देखे वीडियो:
बीते दिनों तलाक की अफवाह के बीच इवेंट में प्रियंका-निक एक बार फिर कपल गोल देते दिखे। एक विडियो में तो निक प्रियंका का ऑउटफिट ठीक करते भी नज़र आये। हालांकि यह नई बात नहीं है निक को अक्सर अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा को एक प्रीसेस की तरह ट्रीट करते देखा गया हैं।
यहाँ देखे वीडियो:
वही इस इवेंट से जुड़ा एक ओर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं इसमें एक फैन प्रियंका का नाम लेकर चिलाते हुए उनको ‘आई लव यू’ बोलता है। इस पर साथ में चल रहे निक जोनस ने जो रिऐक्शन दिया उसके चर्चे तो हर तरफ हैं।
दरअसल प्रियंका और निक गाड़ी से निकलकर रेड कार्पेट पर चल रहे होते हैं। तभी एक फैन की आवाज सुनाई देती है वह प्रियंका का नाम लेता है। निक उसी ओर देखने लगते हैं। प्रियंका उसकी ओर देखकर हाथ हिलाती हैं। फैन उनको 'आई लव यू' बोलता है तो निक फिर उस फेन की ओर पलटकर देखने लगते हैं।
यहाँ देखे वीडियो:
प्रियंका अपने हर एक लुक से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इंटरनेशनल क्वीन ने इस बार रेड कार्पेट के लिए नॉट-स्टाइल टाई के साथ फुल फ्लोरल फिटेड कैटसूट चुना। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लुक को और निखारने के लिए फ्लोर-स्वीपिंग लॉन्ग ट्रेन वाले मैचिंग कोट के साथ सूट को स्टाइल किया उन्होंने इस लुक के साथ टाइट बूट पैंट पहनी। यह बूट उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा है। प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और ड्रॉप ईयररिंग्स से पूरा किया। इसके साथ ही मेकअप की बात करें तो ब्राउन लिप शेड के साथ स्किन को हाइलाइट करते हुए आई मेकअप किया। वहीं बालों में हाई बन बनाया। इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
आपको बता दे इस इवेंट की खूबसूरत तस्वीरे प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
यहाँ देखे तस्वीरें:
/mayapuri/media/post_attachments/e59f5b9e3fe8fb4faa8794cb27d13ae0d26fb16710114f370230695e57493941.jpg)
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ इस अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। सिंगर निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कोट-पैंट कैरी किया, जिसके साथ रेड कलर की नेकलाइन टीशर्ट पहनीं थी।
यहाँ देखे तस्वीरें:
/mayapuri/media/post_attachments/fef29cc94f269a607db509dd2b860caf809c87d7951722962f0ba813a361e502.jpg)
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रिचर्ड क्विन का समर्थन करने के लिए उनके डिजाइनर कपड़ों को पहना था क्योंकि डिजाइनर ने उभरती प्रतिभाओं के लिए बीएफसी फाउंडेशन पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त किया था।
यहाँ देखे प्रियंका-निक की खूबसूरत तस्वीरें:
/mayapuri/media/post_attachments/f2a0036bd00db3df915edc7e434afa0dae5368b9d01a8f39df9a655dd87f5717.jpg)
इस बीच आपको बतादे द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक झलक ने इंटरनेट पर तूफान मचाया हुआ है। क्लासिक कल्ट सीरीज़ में देसी-गर्ल फ्यूचरिस्टिक अवतार में नजर आएंगी जिसके लिए दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)