/mayapuri/media/post_banners/0707295de618444374eeb56d54c0fa4fc465e712527c9a954c5da8938c169cf6.jpg)
सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी स्टारर वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 (Broken But Beautiful 3) का नया गाना “क्या किया है तूने” रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर अमाल मलिक ने गुरुवार को अपना नया ट्रैक जारी किया।
उनका कहना है कि रोमांटिक ट्रेक दिल टूटने के बाद प्यार पाने के बारे में है। अमाल ने पलक मुच्छल के साथ ये गाना गाया है। गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी पहली बार नजर आने वाले हैं। यह एकता कपूर द्वारा निर्मित लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी में तीसरी किस्त है।
प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एहान भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तानिया कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तीसरा सीज़न 29 मई को स्ट्रीम होता है।
इससे पहले दो सीरीज में विक्रात मेसी और हरलीन सेठी नजर आई थे। दोनों ही सीरीज बहुत ही सक्सेसफुल हो चुके हैं।