शिल्पा शेट्टी ने मनोज मुंतशिर को दिया शॉकिंग जवाब, वायरल हुआ वीडियो

New Update
शिल्पा शेट्टी ने मनोज मुंतशिर को दिया शॉकिंग जवाब, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।  शिल्पा शेट्टी ना केवल योगा करके अपने आपको फिट रखती हैं बल्कि खानपान का भी भरपूर ध्यान रखती हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। साथ ही लोग ये भी कह रहे है कि, 'क्या ये सही में इतनी सी बात नहीं समझ पाईं?'

publive-image

आपको बता दें कि, शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में मनोज मुंतशिर के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मनोज शिल्पा के साथ में बैठे नजर आ रहे है और शिल्पा आराम से धीरे-धीरे एक-एक करके बादाम खा रही हैं। तभी मनोज शिल्पा शेट्टी से ऐसी बात कहते जिसके बाद वो शिल्पा का जवाब सुनकर दंग रह जाते हैं। वीडियो में मनोज) शिल्पा शेट्टी से कहते हैं कि, 'शिल्पा जी, ये जो बुद्धि है ना, ये बादाम खाने से नहीं आती। धोखे खाने से आती है।' जवाब में शिल्पा कहती हैं- 'अच्छा! तो मतलब आप बादाम धोके नहीं खाते. इसीलिए।'

वहीं इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए इन दोनों स्टार्स ने एक जैसा ही कैप्शन दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बुद्धि कैसे आती है?' वहीं इसी के साथ इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। साथ ही वीडियो पर खूब कमेंट्स भी आ रहे है।

  • मुस्कान मनचंदा
Latest Stories