/mayapuri/media/post_banners/ab22803ebd2589790e635b8577fb5f4f6a93cd6a8df4d77efd8f404de40e09a1.jpg)
कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi), बिग बॉस के बाद चैनल पर शुरू होता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऐसा हो नहीं पाया। फिलहाल शो की शूटिंग केपटाउन में चल रही है।
इस शो में कई कंन्टेस्टेंट जैसे कि अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, आस्था गिल, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और भी कई सेलेब्रिटी नजर आने वाले हैं। आए दिन कंन्टेस्टेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
अब शो से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल ये खबर शो के टेलीकास्ट होने को लेकर है। खबर के मुताबिक शो खतरों के खिलाड़ी 12 जुलाई को कर्लस चैनल पर टेलीकास्ट हो सकता है लेकिन शो के मेकर्स ने इस बात की कोई पुष्टी नहीं की है।
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) एक एडवेंचर शो है जहां हर साल कई सेलेब्स शो का हिस्सा बनते हैं। वो यहां खतरनाक स्टंड करते हैं और अपने हर पर जीत हासिल कर जाते हैं। जीतने वाले कंटेस्टेंट को ट्रोफी और विनिंग अमाउंट दिया जाता है।
पीछले 10 साल से ये शो चल रहा है। इस साल ये 11वां सीजन होगा। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता करिश्मा तन्ना रही थीं।