सबको रूला कर अनंत यात्रा पर निकल गए सिद्धार्थ शुक्ला

author-image
By Pragati Raj
New Update
सबको रूला कर अनंत यात्रा पर निकल गए सिद्धार्थ शुक्ला

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को अपने आवास पर अंतिम साँस ली थी। उनको जल्दबाजी में कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें डेड घोषित कर दिया गया। खबर के अनुसार उन्होंने रात को सोने से पहले कुछ दवाईयाँ ली थी। लेकिन जब वह रात में सोए तो सुबह उठे ही नहीं। तो आखिर सिद्धार्थ के मृत्यु के एक रात पहले ऐसा क्या हुआ था?

खबर के अनुसार एक रात पहले सिद्धार्थ को काफी अनइजी फील हो रहा था। वहां उनके पास उस वक्त शहनाज गिल और उनकी माँ मौजूद थी। सिद्धार्थ की माँ ने उन्हें पानी पिलाया जिसके बाद सिद्धार्थ वहीं शहनाज की गोद में सर रखकर सो गए। उनकी माँ अपने कमरे में जाकर सो गईं। शहनाज भी उनके पास  बैठी सो गई।

अगली सुबह जब शहनाज ने देखा तो पाया कि सिद्धार्थ रात से एक ही करवट में सो रहे हैं। उन्होंने जब सिद्धार्थ को उठने को कहा तो कोई जवाब नहीं दिया। शहनाज़ काफी घबरा गई। उनकी माँ और बहन आई इसके बाद बहन ने डॉक्टर को कॉल किया। उन्हें करीब सुबह 9.40 को कूपर हॉस्पिटल में एडमिड कराया गया। करीब 10.15 बजे डॉक्टर ने उन्हें डेड घोषित किया। डॉक्टर निरंजन ने उनका जाँच किया था। डॉक्टर ये भी कहा कि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

इस खबर के बाद शहनाज़ की हालात बहुत बिगड़ गई। उन्होंने अपने पिता से कहा था कि “पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा। मेरे हाथों में वो दुनिया को छोड़कर गया। अब मैं क्या करूंगी?”

सबको रूला कर अनंत यात्रा पर निकल गए सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ के निधन की खबर जब सामने आई तो बॉलीवुड के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री के सभी लोग काफी शोक हुए। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं रहे। सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देने के लिए कई सेलेब्स ने ट्विटर का सहारा लिया। अभिनेता सलमान खान, अजय देवगन, आर माधवन, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, आलिया भट्ट और अन्य ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। वहीं टीवी इंडस्ट्री से कपिल शर्मा, सूनील ग्रोवर, रश्मि देसाई, अली गोनी, राहुल वैद्य सभी ने पोस्ट किया।

सिद्धार्थ के दोस्त और बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज, राहुल महाजन हॉस्पिटल में मौजूद थे।

बता दें कि 3.45 बजे उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मुंबई पुलिस भी वहाँ मौजूद थी। डॉक्टर और पुलिस ने इस मामले पर बारिकी से चेक किया गया। 6 बजे के अराउंट पोस्टमार्टम पूरा हो गया।

आज सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को ओशिवारा श्मशान घाट जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ। 12ः 49 बजे सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद करीब 1ः35 मिनट के लगभग में ओशिवारा श्मशान घाट पर ऐंबुलेंस ले जाया गया। इस दौरान सिद्धार्थ के कई दोस्त, फैंस जिनके साथ उन्होंने काम किया था वो मौजूद थे। करीब 1ः 45 मिनट पर शहनाज गिल वहाँ मौजूद थी। उन्हें बिगरी हुई हालत साफ देखी जा रही थी। 3 बजे के आसपास शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन किए। शाम 5 बजे बारिश के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों के मुताबिक किया गया।

-प्रगति राज

Latest Stories