अमेरिका में भारतीय संगीत को प्राचारित करने वाली गायिका अलका भटनागर को इंडियन स्टार्स अवाॅर्ड 2021 से सम्मानित किया

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अमेरिका में भारतीय संगीत को प्राचारित करने वाली गायिका अलका भटनागर को इंडियन स्टार्स अवाॅर्ड 2021 से सम्मानित किया

अलका जी का सन्देश- मैं आज बहुत प्रसन्न हूँ कि इंडियन स्टार्स अवार्ड का इवेंट इतने भव्य रूप से मुम्बई में आयोजित हुआ। मैं राजकुमार तिवारी जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे भारतीय गायिका के लिए इस अवार्ड्स से सम्मानित किया। मैं अमेरिका में रहकर भारतीय गीत संगीत को यहां के निवासियों तक पहुँचाती हूँ। इस सेवा से मुझे बहुत प्रसन्ता व सन्तुष्टि मिलती है। धन्यवाद अलका भटनागर का जन्म संगीतमय परिवार में हुआ अलका एक बहुर्मुखी प्रतिभावान कलाकार हैं उनके गुरु उनके पिता श्री बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘फलक’ थे जिनसे उन्होंने विधिवत शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात बड़े गुणी संगीत सम्राट से संगीत की शिक्षा ली जिसमें से पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा लखनऊ, गोस्वामी जी बरेली वाले अल्ताफ हुसैन हैदराबाद व अनेक गुरुओं से ज्ञान प्राप्त किया। ऑल इंडिया रेडिओ रामपुर, लखनऊ , पुणे, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद इत्यादि में अनेक प्रोग्राम किये। लखनऊ टीवी में भी देश प्रेम के व सुगम संगीत के प्रोग्राम किये। अलका ने अनेकानेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया व हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किए जिसमें आई.आई. टी कानपूर में सुगम संगीत व शास्त्रीय संगीत दोनो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अमेरिका में भारतीय संगीत को प्राचारित करने वाली गायिका अलका भटनागर को इंडियन स्टार्स अवाॅर्ड 2021 से सम्मानित किया

यु पी के बाद बम्बई में आकर श्री राजकपूर, राजकुमार जी, खय्याम साहब इत्यादि से सम्मान व ट्रोफीज लीं व संगीत की सेवा में रत हो गईं। अनेक ऐल्बम्ज रिकॉर्ड किये। श्री अनूप जलोटा, कुमार शानु, उदित नारायण, शान व जावेद अली, सुरेश वाडेकर, बप्पी लहिरी के साथ गीत गाये। पूरे देश में भारतीय सैनिकों व उनके परिवारों के लिये निशुल्क कान्सर्ट्स किये व उनका सरहदों में गायन द्वारा मनोरंजन किया। अमेरिका में अलका भटनागर एक प्रख्यात गायिका हैं। उन्होंने अनेकानेक प्रोग्राम दिए व अपनी संस्कृति व संगीत का प्रचार किया। यहाँ भी उन्होंने भारतीय सेना के निर्वत सेनिकों को लगातार अपनी संगीत की सेवाएँ लगातार दे रहीं हैं। अमेरिका में अलका भटनागर सुर बहार संगीत विद्यालय की फाउंडर एवमं गुरु हैं जहाँ छोटे बच्चोंसे लेकर बड़ों तक को संगीत की शिक्षा दी जाती है। अलका भटनागर जी को यू॰ पी॰ सरकार ने संगीत में यु.पी.रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है और संगीत को विदेशों में फैलाने के लिए ग्लोबल ऐम्बैसडर का खिताब भी दिया है। अलका भटनागर को दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दो साल लगातार बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। अमेरिका में आयोजित रूमी वर्ल्ड म्यूजिक अवार्ड में 140 देशों की प्रतिभाओं के बीच उन्हें बेस्ट सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किया। अलका जी को यू॰पी॰ के डेप्युटी सी.एम. मौर्य जी ने 2018 में महर्षि चक्र सम्मान से सम्मानित किया। अमेरिका में कैलीफोर्निया असेम्बली की ओर से “हीरो ऑफ 2020 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। देश विदेशों में अनेकों कान्सर्ट्स (ब्वदबमतजे) किये व जरूरत मंदों व असहाय लोगों को वित्तीय सहायता पहुँचाई।

Latest Stories