राम नवमी के अवसर पर Sita उर्फ दीपिका चिखलिया ने फैंस को दी शुभकामना

author-image
By Pragati Raj
राम नवमी के अवसर पर Sita उर्फ दीपिका चिखलिया ने फैंस को दी शुभकामना
New Update

रामायण की Sita उर्फ ​​अभिनेत्री दीपिका चिखलिया बुधवार को राम नवमी के पावन अवसर पर अपने फैंस को शुभकामना देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। अभिनेत्री ने अपने टीवी शो रामायण के चरित्र चित्र साझा किए, जिसमें उन्होंने सीता की भूमिका निभाई। इस पोस्ट में अभिनेता अरुण गोविल और सुनील लहरी द्वारा निभाए गए राम और लक्ष्मण के किरदार भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रशंसकों को बधाई देते हुए, दीपिका ने लिखा, 'आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं।'

उन्होंने कैप्शन लिखा- 'श्री रामचंद्र कृपालु भज, मन हरण भवभय दारुणम्। नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्।-रामनवमी की शुभकामनाएं!'

आपको बता दें कि रामायण पिछले साल 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। डीडी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके इसे साझा किया था। सार्वजनिक मांग के कारण लॉकडाउन के दौरान शो को वापस टेलीकास्ट किया गया।

रामानंद सागर ने वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित इस धारावाहिक के कुल 78 एपिसोड बनाए थे। देश में पहली बार यह धारावाहिक मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था।

#RAMAYAN #SITA #Ramnavmi
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe