सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में दिखाई जाएंगी मीरा बाई की कहानियां

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में दिखाई जाएंगी मीरा बाई की कहानियां

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पौराणिक शो विघ्नहर्ता गणेश, अब मीरा बाई की कहानियां दिखाएगा, जिनका रोल जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री लवीना टंडन निभाएंगी।

यह कहानी मीरा बाई के पिछले और वर्तमान जन्म पर आधारित होगी, जहां अपने दोनों जन्मों में वे भगवान कृष्ण की परम भक्त होती हैं और पूरी श्रद्धा से उन्हें पूजती हैं। जब राणा सांगा के परिवार में मीरा बाई का विवाह हुआ, तो उन्होंने यह दावा किया भगवान कृष्ण उनके पति हैं और इससे परिवार में बड़ा विवाद पैदा हो जाता है। इतना ही नहीं, वो भगवान कृष्ण को छोड़कर किसी भी दूसरे भगवान की पूजा करने से इनकार कर देती हैं। इसके बाद जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण स्वयं उनसे मिलते हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं।

सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में दिखाई जाएंगी मीरा बाई की कहानियां

अपने रोल को लेकर लवीना टंडन बताती हैं, 'मीरा बाई भगवान कृष्ण की समर्पित भक्त थीं और उनका मन कोई नहीं बदल सकता था। इस रोल के जरिए मुझे भगवान कृष्ण और उनकी परम भक्त मीरा बाई की कथा से जुड़ी अनजानी बातों के बारे में जानकारी हासिल हुई। मीरा बाई का इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाना और भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति को प्रदर्शित करना, मेरे लिए बहुत बड़ा आकर्षण है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना मजा मुझे इसकी शूटिंग में आया।'

देखिए विघ्नहर्ता गणेशहर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Latest Stories