सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने साउथ एक्टर महेश बाबू को दिया करारा जवाब By Muskan Manchanda 12 May 2022 in एंटरटेनमेंट New Update साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बयान दे डाला जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नही कर सकता, इसलिए वो बॉलीवुड फिल्मों में अपना समय बर्बाद नही करते। वहीं उनके इस बयान से बॉलीवुड में तहलका मच गया है और सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने इसपर रिएक्ट किया है। आपको बता दे किं, इस बहस में जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी भी कूद पड़े है। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- कि वो भी भी साउथ से आते हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि मुंबई है, इसलिए उन्हें मुंबईकर कहा जाता है और वो हमेशा मुंबईकर ही रहेंगें। हम सभी भारतीय है और इसमें साउथ वर्सेज बॉलीवुड जैसा कुख भी नही है, इसी के साथ अगर डिजिटल प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो वहां भाषा नहीं, बल्कि कंटेंट मैटर करता है और ये फैसला ऑडियंस फैसला लेती उन्हें क्या देखना है। उन्होंने आगे कहा- 'परेशानी वाली बात तो ये है कि हम लोग ऑडियंस को भूल चुके हैं, हमें कंटेट पर काम करना चाहिए। हालांकि, सिनेमा में हमेशा उनसे लोग यही कहते हैं कि सिनेमा हो या ओटीटी, बाप हमेशा बाप ही रहेगा और फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स ही रहेंगे। बॉलिवुड हमेशा बॉलिवुड रहेगा। इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरोज को तो पहचान ही लेंगे। #Suniel Shetty #Mahesh Babu #South Actor Mahesh Babu #Superstar Suniel Shetty हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article