/mayapuri/media/post_banners/17e4701bc83305b5049b787e188d8f39a165c06164d137685a250b20543f3d28.jpg)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. अब खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो' के मेकर्स को नए नट्टू काका मिल गए हैं. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पोस्ट शेयर कर दर्शकों को शो के नए नट्टू काका से परिचय कराया. अब शो में नट्टू काका का किरदार एक्टर किरण भट्ट निभाएंगे.
'TMKOC' ने शेयर की पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CfatQjIsqLN/?utm_source=ig_web_copy_link
'TMKOC' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर नए नट्टू काका की एक झलक दिखाई है. असित कुमार मोदी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "आप सभी ने हमें और नट्टू काका को इतना सारा प्यार दिया. उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं. यहीं प्यार हमेशा आगे बनाए रखना. इसी बात पर पेश करते हैं हमारे नए नट्टू काका. मिलिए उनसे आज रात 8:30 बजे और देखते रहिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा."
पिछले साल हुआ था घनश्याम नायक का निधन
/mayapuri/media/post_attachments/f13e26f819504c363b55a04e27f9c30485d39b08dd0e1a0951dc2b4bf306c4dd.jpg)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक का साल 2021 में निधन हो गया था. वह पिछले 13 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में नट्टू काका का किरदार निभा रहे थे. बता दें, घनश्याम नायक काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. 3 अक्टूबर 2021 को घनश्याम नायक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. घनश्याम नायक न केवल दर्शकों के पसंदीदा थे बल्कि बाकी कलाकार भी उन्हें बेहद प्यार करते थे.
'दयाबेन' की वापसी का बेसब्री से इंतजार
/mayapuri/media/post_attachments/f57209a62aa4186d3ca7ca0086ed7cb03c803ea721a82a7a932cc4b5a9304eff.jpg)
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दर्शक 'दयाबेन' की वापसी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद मेकर्स दयाबेन के किरदार के लिए सही रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पा रहे हैं. हालांकि, TMKOC के निर्माताओं ने बताया है कि वे दयाबेन का किरदार निभाने के लिए किसी एक्ट्रेस की तलाश में लगे हुए हैं.
असना जै़दी
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)