Advertisment

फिल्म '83' का ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रेलर देख आप भी हो जाएंगे शॉक

New Update
फिल्म '83' का ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रेलर देख आप भी हो जाएंगे शॉक

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं फिल्म 83 के ट्रेलर को देखने के बाद अब हर कोई काफी हैरान है। साथ अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे है।  ट्रेलर वाकई काफी चौंकाने वाला है जिसकी तारीफ करते हुए फैंस थक नहीं रहे है। वहीं लोगों के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, फिल्म 83 के ट्रेलर में एक्टर रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म ' में  रणवीर सिंह ने कपिल देव के किरदार को निभाया है। वहीं ये कहना भी गलत नहीं होगा कि, रणवीर ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान दी है। हर कोई रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। वहीं फिल्म की कहानी 1983 के उस ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर पहला वर्ल्ड कप जीता था।

वहीं इस फिल्म का  पूरा ट्रेलर ही सीधा दिल को छूता है। साथ ही खास बात ये भी है कि, ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई है। '83' में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के रोल में हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल की वाइफ रोमी भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं। इसी के साथ ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

  • मुस्कान मनचंदा
Advertisment
Latest Stories