Vikalp: नेहा शर्मा की शॉर्ट फिल्म विकल्प सेक्सुअल एब्यूज पर है आधारित By Pragati Raj 25 Aug 2021 | एडिट 25 Aug 2021 22:00 IST in एंटरटेनमेंट New Update नेहा शर्मा स्टारर शॉर्ट फिल्म Vikalp रिलीज़ किया गया है। कहानी सेक्सुअल एब्यूज पर आधारित है। शिवानी नाम की एक छोटे शहर की लड़की बहुत सारे सपने लेकर मुंबई आई है। यहाँ एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। ऑफिस में शिवानी का बॉस(अरमान) उसे सेक्सुअली हरेस करने की कोशिश करता है। इसके बाद उसकी रूममेट समझाती है कि उसे अरमान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। लेकिन वो कहती है कि उसे कोई शिकायत नहीं करनी। अगली सुबह वो अपनी रूममेट को कहती है कि वो बचपन से लेकर अबतक इग्जाम दे रही है। स्कूल में, घर में, सड़क पर यहाँ तक की मुंबई आने के लिए भी उसे अपने घरवालों से लड़ना पड़ा। इसके बाद वो ऑफिस जा रही होती है और उसकी माँ का कॉल आ जाता है। शिवानी की माँ कहती है कि वहां दशहरा की तैयारी चल रही है। और पूछती है कि वहाँ क्या माहौल है। इसपर शिवानी कहती है कि मुंबई में दशहरा नहीं होता। वो फोन पर बात कर ही रही होती है कि उसे अपना बॉस नज़र आता है। यहीं पर कहानी खत्म हो जाती है। इस शॉर्ट फिल्म को धीरज जिंदल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नेहा के अलावा अंशूल चौहान नज़र आए हैं। #Neha Sharma #Vikalp हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article