/mayapuri/media/post_banners/3aec611298ae10ab379f7220b9b0946623656b2a5bff7283ec78527d728e7f09.jpg)
जानी मानी सिंगर ‘सोनम वर्मा’ के दशहरा गीत को वेब म्यूजिक ने सराहा तो सोनम ने जताया वेब का आभार। नवरात्रि के साथ दशहरा उत्सव के अवसर पर हर पंडाल में सिंगर ‘सोनम वर्मा’ का गाना “अबकी हमरो के दशहरा घुमाई ए राजा जी” और “आओ आओ ऐ मालिन” धूम मचा रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/25bdd9d7592fd089e559cb50e06328216ebf22f904cb5234f40fb6e0e97e4356.jpg)
इस बार सोनम वर्मा के गाये गीतों को हिंदी म्यूजिक के बेताज बादशाह ‘वेब म्यूजिक’ ने रिलीज किया है। सोनम वर्मा ने ख़ुशी जताते हुए ‘वेब म्यूजिक’ का दिल से आभार व्यक्त किया और साथ ही सोनम ने कहा “माता रानी का ये आशीर्वाद है जो मुझे इतनी बड़ी उपलब्धि मिली और मेरे जिंदगी का ये पहला लम्हा है जो ’वेब कंपनी’ जैसे प्लेटफॉर्म पर मुझे इतना बड़ा सम्मान मिला।“ सोनम ने कहा, “हम अपने टीम, गीतकार- अर्जुन अनमोल, संगीतकार-सैफ रॉक ग्रुप तथा त्ण्ठ स्टूडियो का भी आभारी हूं।“
/mayapuri/media/post_attachments/40e944e54c12b0a25060986dabff08e1fc79f8ccf98a6cd20c039c75055b0f06.jpg)
गायिगा सोनम वर्मा की नई देवी गीत “आओ आओ ऐ मालिन” और “अबकी हमरो के दशहरा घुमाई ए राजा जी“, इस बार के दशहरा पंडालों का मुख्य आकर्षण रहेगा और गली-गली में धूम मचाएगी। इसके गीतकार हैं अर्जुन अनमोल एवं आरवा ग्रुप और संगीत दिया है सैफ रॉक ने। सोनम वर्मा मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली है जिसका पूरा जीवन अपने परिवार के साथ मुंबई में बीता है जहां से उसने गायिकी के क्षेत्र में अपना कैरियर शुरू किया और सफलता की ओर बढ़ रही है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)