Advertisment

जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस, सिंगर, 'निशा दुबे का देवी भक्ति सांग 'पसंद बाटे कवन फुलवा' हुआ रिलीज

New Update
जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस, सिंगर, 'निशा दुबे का देवी भक्ति सांग 'पसंद बाटे कवन फुलवा' हुआ रिलीज

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस-सिंगर निशा दुबे अपनी अदाओं और स्वर से फैंस को हमेशा दीवाना बना लेती हैं। वो कई गानों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। निशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनको इंस्टाग्राम पर आठ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे अपने ग्लैमरस अंदाज से भोजपुरिया दर्शकों को खूब भाती रही हैं, लेकिन अब दर्शकों को निशा दुबे का देवी भक्ति का नया अवतार देखने को मिल रहा है।

Advertisment

publive-image

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से निशा का देवी भक्ति गीत 'बाटे कवन फुलवा' जारी हो चुका है। इस सॉन्ग में दर्शकों को निशा दुबे की एक अलग छवि और अलग सा भक्ति रस में डूबी आवाज सुनने को मिल रही है जो दर्शकों के सरचढ़ कर बोल रही है। सॉन्ग में निशा दुबे ने खुद मदमस्त ढंग से परफॉर्म भी किया है और उनके साथ बैकग्राउंड डांसर भी डांस कर रहे हैं। इस भक्ति पूर्ण गाने को बड़े ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत पसंद बाटे कवन फुलवा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जैसा कि बताया, इस गीत को निशा दुबे ने गाया है। गीत को जीतू जिद्दी ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा, निर्देशक तुषार केसरवानी, डीओपी संतोष यादव,कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या, कैमरा नवीन और एडिटिंग विवेक वीएफएक्स ने की है।

Advertisment
Latest Stories