सोनम कपूर आहुजा कर रही है रक्षा बंधन त्योहार की क्या तैयारियां?  

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनम कपूर आहुजा कर रही है रक्षा बंधन त्योहार की क्या तैयारियां?  

अनिल कपूर के परिवार में जश्न का माहौल है। एक छत के नीचे पूरा कपूर परिवार मौजूद है, छोटी बेटी निर्माता रिया कपूर की हाल ही में अपने पुराने दोस्त करण बुलानी से विवाह होने के साथ साथ बड़ी बेटी सोनम कपूर भी अपने पति आंनद आहुजा के साथ विदेश से लौट आई है और अनिल कपूर के जुहू बंगले में सब मिलकर जश्न के मूड में है। चौदह अगस्त को रिया की शादी इसी बंगले में सम्पन्न होने के अगले दिन पन्द्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ भी पूरे परिवार ने एक साथ मनाते हुए अनिल कपूर ने कहा “ईश्वर की कृपा से हमारे घर पर इन दिनों खुशियों का भरपूर माहौल है। एक के बाद एक आंनद का उत्सव हम सब साथ मना रहे हैं। अब राखी के त्योहार पर घर फिर से आलोकित हो जाएगा।“

“हाँ, रक्षा बंधन का त्योहार सामने है। पूरा घर रौशन है। कपूर खानदान की बहनें, सोनम कपूर आहुजा, रिया कपूर बुलानी, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, और कपूर खानदान के भाई लोग, हर्षवर्धन कपूर, जहान कपूर, अर्जुन कपूर सब बाइस अगस्त के दिन रक्षा बंधन के लिए उत्साह से तैयारी कर रहे हैं। ये सारी बहनें अपने इन सारे भाइयों को कपूर परिवार के छत के नीचे राखी बाँधेंगे। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में बोलते हुए सोनम ने बताया, “राखी का त्योहार वो स्पेशल दिन है जब हम भाई बहन अपने अटूट विश्वास, प्रेम और साथ का जश्न मनाते हैं। बचपन से आज तक हम बहनों ने रक्षा बंधन को हमेशा पारंपरिक तरीके से मनाया। मॉम का ये स्ट्रिक्ट निर्देश था कि उस दिन परिवार के सब सदस्य घर पर उपस्थित रहे। सिर्फ राखी त्योहार के लिए ही नही ,  मॉम हर त्योहार पर हम सबको, यानी पापा (अनिल कपूर), भाई हर्षवर्धन, बहन रिया और मुझे त्योहारों पर घर पर रहने और सब साथ बैठकर त्योहार मनाने को कहती रही है, आज भी कहती है।“

शादी के बाद से सोनम मायके आकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाती है। इस बारे में वे बोली, “दूरी इंसान को अपने परिवार के प्रति और भी ज्यादा प्यार से भर देती है। हम सब अक्सर बाहर रहतें हैं, कॉन्स्टेंट ट्रैवलिंग पर, लेकिन इसके बावजूद हमारा परिवार एक बहुत क्लोज़ निट परिवार है और हमेशा कनेक्टेड रहते है, खास कर तीज त्योहार पर तो ज़रूर एक छत के नीचे आ जाते हैं।

“बचपन से आजतक क्या रक्षा बंधन की कोई यादगार बात याद है?“ इस प्रश्न पर सोनम का जवाब है, “हमारे लिए आज तक के हमारे सारे रक्षा बंधन बहुत खास और यादगार है। हम लोग जहां कहीं भी हो, लेकिन हर बार हम सबका, एक छत के नीचे इस दिन इक्ट्ठा होना ही बहुत खास है। हाँ, एक रक्षा बंधन के दिन जब भाई हर्षवर्धन ने हम दोनों बहनों का नाम अपने कंधे पर टैटू किया तो हम सब अभिभूत हो गए थे।“

“कई बार किसी कारणवश भाई बहन, राखी के दिन मिल नहीं पाते, क्या ऐसा आपके साथ भी हुआ था?“ सोनम ने इस प्रश्न पर बताया, “ हाँ, बचपन में जब हम स्कूल में पढ़ते थे तब हम अलग अलग देशों में पढ़ाई कर रहे थे। ऐसे में कई बार हम मिल नहीं पाते थे तो हर्ष, रिया और मैं वीडियो कॉल के जरिये एकदूसरे से जुड़ते थे। लेकिन हमारी पूरी कोशिश होती थी कि इस दिन हम सब घर पर साथ हो। खासकर मेरी मॉम इस बात पर जोर देती थी कि पहले से ही सब तैयारी हो जाए और हम सही समय पर घर पर रहें।“

भाई हर्षवर्धन की कलाई पर राखी बाँधने को लेकर सोनम कहती है, “हर्षवर्धन हमारा सब से लाडला है। हम तीनों में से छोटा होने से हम दोनों बहनों का प्यारा और सबका दुलारा है। हम दोनों बहने उसके प्रति बहुत प्रोटेक्टिव भी है। सच कहूँ तो हम सब भाई बहन एक दूसरे के दोस्त है। हमारी परवरिश इस तरह की गई है, दोस्तों की तरह। हम तीनों एक साथ पार्टी करना, एक साथ घूमने जाना, यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं।“

“तीनों भाई बहनों में बड़ी होने  के कारण क्या सोनम भाई बहन के प्रति ज्यादा रक्षात्मक हैं?“
इस  प्रश्न पर सोनम का उत्तर होता है, “हां, सही है, बड़ी होने के नाते और बहुत भावुक होने के कारण मैं अपने भाई बहन के प्रति बहुत ज्यादा रक्षात्मक हूँ।“

“आप तीनों बहन भाइयों के बीच अक्सर किस विषय पर बातें होती है?“

“हर विषय पर हम बातें करते हैं, कई बार हम लोग गहरी विषय पर भी बात करते हैं,  जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है। वो बातें पर्सनल भी होती है, प्रोफेशनल भी और कई बार वो बातें भी होती है जो हम किसी और से शेयर नहीं कर सकते। हम अक्सर फिल्म्स, फैशन और फूड पर बातें करते हैं। क्योंकि हम तीनों अपना अपना स्वतन्त्र विचार रखते हैं इसलिए हम कभी एक दूसरे पर कोई विचार नहीं थोपते।“
“आप लोगों की समानताएं और असमानताएँ क्या क्या है?“ इस प्रश्न पर सोनम कहती है, “हर्षवर्धन काफी प्रैक्टिकल और तर्कसंगत है जबकि मैं काफी भावुक और संवेदनशील हुँ।“

इस वर्ष राखी त्योहार से पहले छोटी बहन रिया की शादी होने से घर पर पहले से ही जश्न का माहौल है। हालांकि कोरोना पेंडमिक के कारण अब हर उत्सव को सादे तरीके से मनाया जा रहा है लेकिन अभी अभी घर पर मंगल कार्यक्रम होने से घर पर रौनक है। रिश्तेदार घर पर हैं। कज़न भाई बहनों का आना जाना हो रहा है।  कज़न भाई जहान कपूर और अर्जुन कपूर को भी सोनम, रिया, राखी बाँधने की जोर शोर से तैयारियाँ कर रही हैं।

Latest Stories