क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

क्या आप भी जानना चाहते हैं रणवीर सिंह की एनर्जी का राज़ ? तो जानिए उनकी दादी और अभिनेत्री चाँद बर्क के बारे में...

दोस्तो ... ये तो सभी जानते हैं कि आज के दौर में यंगर जनरेशन का टॉप मोस्ट फेवरेट हीरो है रणवीर सिंह। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एनर्जी का भंडार हैं , कुछ लोग तो ये भी मानते है खुद एनर्जी भी रणवीर से एनर्जी लेती होगी। तो आज हम आपको बताएँगे की रणवीर की इस एनर्जी का राज़ क्या है। और वो और कोई नहीं रणवीर सिंह की दादी हैं। आज के जमाने के टॉप मोस्ट अभिनेता रणवीर सिंह की दादी भी अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री थीं। रणवीर की दादी का नाम था चाँद बर्क।

रणवीर सिंह की दादी और अभिनेत्री चाँद बर्क का जन्म 2 फरवरी 1932 को पाकिस्तान के झूमरा में हुआ था। क्रिश्चियन परिवार में पैदा हुईं चाँद बर्क का 12 भाई बहनों का भरा-पूरा परिवार था। चाँद अपने सभी भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। चाँद बचपन से ही हर कला में निपुण थीं। वो अपने पूरे परिवार में सबसे होशियार थीं। चाहे बात पढ़ाई की हो, घर के कामकाज ,नाचना गाना या फिर कला संस्कृति की।

डांसिंग लिली ऑफ पंजाब - चाँद बर्क

क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

Source - Youtube

चाँद बर्क ने अपना फिल्मी सफर 1946 में पंजाबी फिल्मों से शुरू किया था और देखते ही देखते वो पंजाबी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन गईं। चाँद बर्क बहुत अच्छा डांस करती थीं इसलिए उनका नाम 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' रख दिया गया। चाँद बर्क को पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में लाने का श्रेय जाता है राजकपूर को। चाँद ने राजकपूर की फिल्म 'बूट पॉलिश' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है।

राजकपूर ने दिया था बॉलीवुड फिल्म में पहला ऑफर

क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

Source - Youtube

दरअसल, राज कपूर पहली बार जब चाँद से मिले थे तब चाँद ने उनकी हर बात का जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिया था। जो राजकपूर साहब को भा गया। जब चाँद बर्क पहली बार राजकपूर से मिलीं तो राजकपूर ने उनसे उनके परिवार के बारे में पूछा। चाँद ने बताया कि वो लोग 12 भाई बहन हैं और मैं सबसे छोटी हूं। चाँद के इस जवाब के बाद राजकपूर ने पूछा कि आपके पिता क्या करते हैं?

इस सवाल के जवाब में चाँद ने अपने अंदाज में बेबाकी से कहा बस यही करते हैं अपने ढेर सारे बच्चों की परवरिश और क्या? बस, यही बात सुनकर राजकपूर चाँद पर फिदा हो गए और फौरन उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। चाँद की पहली बॉलीवुड फिल्म 1954 में आई 'बूट पॉलिश' थी। इस फिल्म में उनका किरदार भी उनके असल रूप की तरह ही बिल्कुल बिंदास और बेबाक औरत का था जिसकी जुबान कैंची की तरह चलती थी।

चांद बर्क ने की थी लव मैरिज

क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

Source - Youtube

इसके बाद 1957 में चाँद बर्क ने सुंदर सिंह भवनानी से शादी (लव मैरिज) कर ली। सुंदर सिंह भवनानी पेशे से आर्किटेक्ट थे और बहुत बड़े बिज़नेसमैन भी थे। बाद में चाँद के 2 बच्चे हुए बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह। चाँद की बेटी इस समय अमेरिका में हैं तो वहीं बेटा जगजीत सिंह मुंबई में। जगजीत सिंह भी बहुत बड़े बिज़नेसमेन हैं और अभिनेता रणवीर सिंह उन्ही के बेटे हैं। रणवीर सिंह की एक बहन भी हैं जिनका नाम रितिका भवनानी है। जगजीत सिंह अपने यंग ऐज में बहुत हैंडसम थे इसलिए चाँद हमेशा से चाहती थीं कि उनका बेटा अपनी मां की तरह ही एक बड़ा अभिनेता बने। लेकिन बेटे ने बाप की राह पर अपने कदम मोड़ लिए और बिज़नेसमैन बन गए।

रणवीर सिंह ने पूरा किया अपनी दादी का सपना

क्या आपको भी लगता है कि रणवीर सिंह का कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं? तो आज जान लीजिए उनकी दादी चाँद बर्क के बारे में...

Source - Osianama

इसके बाद चाँद को उम्मीद थी अपने पोते रणवीर सिंह से। उन्हें पता था कि उनका पोता जरूर उनका नाम रोशन करेगा और टॉप मोस्ट हीरो बनकर दिखाएगा और ऐसा हुआ भी, रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शुमार हैं। रणवीर की दादी और अभिनेत्री चाँद बर्क हमेशा कहा करती थीं, 'जो हमारे पास नहीं है वो ख्वाब है और जो हमारे पास है वो लाजवाब है।' चाँद बर्क ने साल 2008 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है। उन्होंने अपनी दादी के सपने को सच कर दिखाया है।

और पढ़ेंः फैंस का टूटा दिल कहा- वक्त गलत है, लीजेंड मरते नहीं !

Latest Stories