यह हैं साल 2018 के पांच सबसे हॉटेस्ट क्रश

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
यह हैं  साल 2018 के पांच सबसे हॉटेस्ट क्रश

इस साल 2018 में हमें कई नए चहरे देखने को मिले हैं। जो लोगों को बेहद पसंद आए हैं। जैसे की दक्षिण सुपरस्टार दलकीर सलमान और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास। यह फैंस के नए क्रश में शामिल हुए। लेकिन कुछ पुराने चेहरे ऐसे भी हैं। जो अभी तक फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। आइए देखते हैं फैंस के कुछ पुराने और नए क्रश..............

                                         DULQUER SALMAAN

 दलकीर सलमान दक्षिण फिल्मों का एक सुपरहिट चेहरा है। उनकी मलयालम फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है। दलकीर ने फिल्म कारवां से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। तब ही से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। फिलहाल वह सोनम कपूर के साथ फिल्म ज़ोया फैक्टर की शूटिंग में बिजी हैं। और सच कहें तो फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद बेताब हैं।

                                                 NICK JONAS

हॉलीवुड सिंगर निक जोनास काफी लोगों के लिए नया चेहरा है। लेकिन आपने बचपन में जोनास ब्रदर्स के बारे में जरूर सुना होगा । उन्हीं में से एक निक जोनास भी है। लेकिन अब निक प्रियंका के साथ सगाई करने के बाद काफी चर्चा में आ गए है। फिलहाल दोनों की शादी हो चुकी है और अब वह फैंस के बीच प्रियंका के पति के रूप में जाने जाते हैं।  निक की भारतीय रिवाजों में उनकी शादी के लिए उनकी उत्सुक भागीदारी लोगों को बेहद पसंद आई। इससे उन्होंने भारतीय फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली।

                                                  VICKY KAUSHAL

बॉलीवुड एक्टर विकी कोशल अकसर अपने लुक से लड़कियों के दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं। लुक ही नहीं फैंस उनकी अदाकारी के भी दीवाने हैं। उन्होंने राज़ी, संजू, और नेटफ्लिक्स प्रोडक्शंस में लव ,पर स्क्वायर फुट और लस्ट स्टोरी में अपने अभिनय को प्रदर्शित किया है। इस साल उनके इंस्टाग्राम पर कई फॉलोवर्स बढ़े हैं।  बहुत कम समय में विकी कौशल लड़कियों का लेटेस्ट क्रश बन गए हैं।

                                                     JIM SARBH

साल 2018 की सुपरहिट फिल्म पद्मावत  से जाने जाने वाले जिम सारभ ने  फिल्म में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।  इसके अलावा जिम ने प्रतीक कुहाद के रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ने भी सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया था।

                                                   VIKRANT MASSEY

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर पूरा करने वाले कलाकारों में से एक नाम विक्रांत मैस्सी का भी है। जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। हाल ही में उन्हे अमेज़न प्राइम मिर्जापुर में देखा गया। मिर्जापुर में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। इसी के साथ उनके पास कई नई फिल्में है। जैसे यार जिग्री, छपाक और कार्गो। मैस्सी के बारे में एक और दिलचस्प बात यह भी है की वह एक प्रशिक्षित बैलेट डांसर भी है।

>

Latest Stories