आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे यह बॉलीवुड स्टार्स, जानिए उनके Interesting Facts

New Update
आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे यह बॉलीवुड स्टार्स, जानिए उनके Interesting Facts

बॉलीवुड सितारों की फिल्मों से ज्यादा दर्शक उनकी लाइफ से जुड़ी बातों को जानना पसंद करते है। आज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक, बिपाशा बसु, और कोयना मित्रा का जन्मदिन है। उनके इस खास मौके पर जानें उनकी लाइफ की कुछ बेहद ही खास और रोचक बातें....

सुप्रिया पाठक

publive-image

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टेलीविजन की भी बेहद पॉपुलर सुप्रिया पाठक का आज 59वां जन्मदिन है।
वह लगभग 40 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रही है। वह अपने स्टार प्लस के सीरियल
“खिचड़ी” से आज भी लोगों के बीच फेमस है। 1981 में अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की
शुरुआत फिल्म “कलयुग” से की थी। फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” में उन्होनें अपनी
एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।

  •  अभिनेत्री भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
  •  फिल्मी जगत में आने से पहले वह थिएटर असिस्टेंट थी।
  • 1986 में उन्होने टेलीविजन अभिनेता पंकज कपूर से शादी की।
  •  अभिनेता शाहिद कपूर की वह सौतेली मां भी है।

बिपाशा बसु

publive-image

बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 41 साल की हो चुकी है। वह अब ज्यादा
फिल्मों में नजर नही आती है। उनकी लास्ट फिल्म Alone थी। इन दिनों पर अपने परिवारिक
जीवन में काफी बिजी नजर आ रही है। हाल ही में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ
मालदीव्स में छुट्टियां मना रही है।

  •  2001 में आई फिल्म “अजनबी” से बॉलीवुड में किया डेब्यू।
  •  फिल्म जिस्म और राज से मिली ग्लैमरस पहचान।
  •  धूम 2, रेस, कॉरपोरेट, नो एंट्री, फिर हेराफेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में आई नजर।
  •  2016 में करण सिंह ग्रोवर से की शादी।
  •  पढ़ने लिखने में थी बेहद दिलचस्पी।
  •  अमेरिकन एक्टर ब्रैड पिट की है बड़ी फैंन

  • 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था।

इरफान खान

publive-image

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अभिनेता इरफान खान के सभी दीवानें है। अगर सबसे बेहतरीन
एक्टर की एक्टिंग की बात की जाए तो इरफान खान का नाम टॉप पर आता है। आज उनका
53वां जन्मदिन है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म “अंग्रेज़ी मीडियम” को लेकर सुर्खियों
में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर नजर आएगी। उनका जन्म
जयपुर के मुस्लिम पठान परिवार में हुआ।

  •  अभिनेता का पूरा नाम शाहबजादे इरफान अली खान है।
  •  हाल में हाई-ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर बीमारी से किया सघर्ष।
  •  1984 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन के लिए मिली स्कॉलरशिप।
  •  चाणक्य, भारत एक खोज, सारा जहाँ हमारा, बनेगी अपनी बात, और चंद्रकांता जैसे सीरियालों मे किया काम।
  •  फिल्मी करियर की शुरुआत “सलाम बॉम्बे” फिल्म से की।
  •  2011 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुए।

कोयना मित्रा

publive-image

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल कोयना मित्रा भी आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है।
अभिनेत्री हाल ही हुए CAA प्रदर्शन पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थी। उन्होंने
CAA का समर्थन किया था।

  • उनका जन्म कोलकाता के बंगाली परिवार में हुआ।

  • अभिनेत्री ने मॉडल के तौर पर करियर स्टार्ट किया।

  •  साल 2004 में फिल्म “मुसाफिर” में आई नजर।

  •  तमिल की फिल्मों में भी किया अभिनय।

  • चेहरे पर सर्जरी करने के बाद सुर्खियों में आई।

  •  अपना सपना मनी मनी, एक खिलाड़ी एक हसीना जैसी फिल्मों में किया अभिनय।

Latest Stories