/mayapuri/media/post_banners/feb786ded8c9cde8e5ac7e585c96e50a6c6d93881c4e3c325e6bcb667c37078d.jpg)
बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 75 वर्ष की आयु में कल रात निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रवीण कुमार की बेटी निकुनिका ने मिडिया को दी, उन्होंने कहा “कल रात करीब 9.30 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका दिल्ली में सिथित उनके घर पर ही निधन हो गया।'
/mayapuri/media/post_attachments/8056de647a184d5debfd66837fb60c38732edf7d520f1b77fa8580f1650843b8.jpg)
उन्होंने आगे कहा, “उन्हें सीने में संक्रमण की पुरानी समस्या थी। रात में जब उन्हें बेचैनी होने लगी तो हमने घर पर डॉक्टर को बुलाया। कार्डियक अरेस्ट के बाद रात में उनका निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अपने अशोक विहार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।”
/mayapuri/media/post_attachments/8507d3be43851c08211a72a84fbeb72ff23651bb2e09952e12dd975d2c5328d5.jpg)
एथलीट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत के बाद और लोकप्रियता हासिल की और 1988 में बीआर चोपड़ा की क्लासिक महाभारत में भीम के रूप में खुद को चित्रित किया। आपको बतादे भीम की भूमिका निभाने के अलावा, प्रवीण कुमार ने अमिताभ बच्चन-स्टारर ‘शहंशाह’ और धर्मेंद्र की ‘लोहा’ सहित कई एनी बड़ी फिल्मों में भी अभिनय किया हैं। उनके द्वारा की गई अन्य फिल्मों में ‘आज का अर्जुन’, ‘अजूबा’ और ‘घायल’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/0e531184f3a18beba245773af2d9ea20eb46a1df30c7a3464cc7f756b89e4fab.jpeg)
क्या आप जानते हैं की अभिनेता बनने से पहले, प्रवीण एक हथौड़ा और डिस्कस थ्रो (hammer and discus throw) एथलीट थे। साथ ही वह चार बार एशियाई खेलों के पदक विजेता भी रहे है, जिसमें 1966 और 1970 में दो स्वर्ण पदक शामिल थे। उन्होंने 1968 मैक्सिको और 1972 Munich ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। साथ ही उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट के रूप में भी काम किया था।
/mayapuri/media/post_attachments/30c281da411050cdd82bb5eb8e40b9fc67d69f560f665c3e8f6a2b54e1e1aafa.jpg)
साथ ही अभिनेता ने साल 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)