/mayapuri/media/post_banners/f3b0083895ac1e1aaac6edab0d0cf8dabc3363a9b200b31cc0e800e79e52caa5.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के लव बर्ड्स नाम से मशहूर है। वहीं ये कपल 14 अप्रैल के दिन शादी के बंधन में बंध में गया है जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इसी बीच अब शादी की सभी रस्मों और रिवाजों को पूरा करने के बाद रणबीर कपूर अपने काम पर वापिस लौट गए है।
/mayapuri/media/post_attachments/0ede85d8dc6767a0e7555cec60054d69acb0f08415fcce82e34fd4f0b3858ec2.png)
आपको बता दें कि, हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर को स्पॉट किया गया है। पैपराजी ने रणबीर को अंधेरी में अपनी कार से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया, वही इस दौरान एक्टर ने नीले रंग की चैक शर्ट और बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इसी के साथ एक्टर ने कैप और मास्क भी पहना हुआ था। वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मियों में रणबीर को उनकी शादी की शुभकामनाएं भी दी है।
वहीं एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है जिसके चलते वो अपनी शादी के केवल 3 दिन बाद ही काम पर लौट गए है। इसी के साथ बहुत ही जल्द आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने वाली है जिसमें ये कपल पहली बार स्क्रीन शेयर करता नजर आएगा।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)