एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की रोमांटिक फोटो

New Update
एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की रोमांटिक फोटो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी जाने जाते है। उनका अतरंगी अंदाज हमेशा सभी को पसंद आता है। साथ ही ये बॉलीवुड के बेहद बेहतरीन कपल्स मे से एक है। इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमे वो किस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दीपिका और रणवीर की फोटो से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इसी के साथ हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां रिलीज हुई है, जिस पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे है।

publive-image

वहीं रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ ये फोटो उनकी तारीफ करते हुए डाली है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'शानदार और जबरदस्त, क्या मास्टर क्लास फिल्म है बेबी, इतनी उम्दा, बारीक और दिल को छू लेने वाली अदाकारी! तुमने मुझे गौरवान्वित किया है।' इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे है।  इसी के साथ बता दें कि, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में है।

Latest Stories