/mayapuri/media/post_banners/89883d3c936d3f57d89c94c379b941b1837ef6b18a6d3d40996c63528c52a403.jpg)
बॉलीवुड के जानें-मानें एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का निधन हो गया है। वहीं मनोज साहू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मनोज वरुण धवन के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे, जहां पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी।
/mayapuri/media/post_attachments/6daa6ab03b3c70e8449ff1771da011d643fa3d891176115456f26c5333f9e70f.jpg)
आपको बता दें कि, एक्टर वरूण धवन के बेहद करीबी ड्राइवर मनोज साहू को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उन्हें एक और अटैक आया और उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मनोज साहू एक्टर वरुण धवन के काफी करीबी थें। वो पिछले 15 सालों से वरुण की गाड़ी चला रहे थे। दरअसल, इन दिनों वरुण किसी एड की शूटिंग में काफी व्यस्त है जिसके चलते वो महबूब स्टूडियो में थे और मनोज साहू ही उनको स्टूडियो लेकर आए थे। जिसके कुछ देर बाद ही मनोज को अचानक सीने में दर्द होने लगा और उन्हें अटैक आ गया।
/mayapuri/media/post_attachments/190bf6c6a84c17a1c7fb4cb754c42ba6e94de7b16a7c15117cb255ce36a64f71.jpg)
वहीं मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अजय पांडे ने इस खबर की पुष्टि की है। मनोज साहू के निधन की खबर से वरुण धवन काफी दुखी हैं। इसी के साथ बता दे कि, इस घटना से डेविड धवन काफी दुखी है जिसके चलते उन्होंने मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया है। वहीं मनोज साहू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/554e9490277497db9c00f8d97304a54f41b94d2ac84082f88f466750b49af619.jpeg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/12/cover-2671-2025-12-12-21-22-27.png)