Advertisment

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्काउट वीडियो

New Update
एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्काउट वीडियो

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार दिशा पाटनी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। साथ ही दिशा को फिटनेस आइकॉन कहा जाए तो गलत नही होगा। दिशा पाटनी  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस के लिए जानी-जाती है। इसी बीच दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वेट लिफ्ट करती हुई नजर आ रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो  80 किलो का वजन 5 बार उठाती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ दिशा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'रैक पुल 5 रेप्स 80 केजी.' दिशा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे है।

publive-image

वहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी की इस वीडियो पर उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट कर लिखा- ‘वंडर वुमेन’। इसी के साथ दिशा की फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है।  उनकी फोटो और वीडियो देखना हर को बहुत पसंद करता है।

publive-image

Advertisment
Latest Stories