/mayapuri/media/post_banners/f92bc987862ca3f88dff5979fa7c38f8a2182c46cd1c029b6b20a0047eafa63d.png)
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल काफी सुर्खियों में रहती है। वहीं एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर एक्टिव भी देखा जाता है साथ ही उनको प्रेगनेंसी पीरियड को खूबसूरत तरीके से इंजॉय करते भी देखा गया है। इसी बीच अब एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर गुड न्यूज आ गई है। काजल और गौतम पेरेंट्स बन गए है।
/mayapuri/media/post_attachments/29079d082fa918fe7fdd3626832432bc03e22b06480f90eb1549947f64d73cb5.png)
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया है। अभी तक काजल या गौतम द्वारा इस बात की ऑफिशियल जानकारी शेयर नही की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। वहीं ये कपल पहली बार माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुशी महसूस कर रहे है।
/mayapuri/media/post_attachments/2b5ecd18da2ffde246980218f21a19bd3a63a6d74cf05e05e6caa2452773ef00.png)
वहीं काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी की थी, दोनों की शादी काफी नीजी तौर पर की गई थी जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जिसके बाद 1 जनवरी साल 2022 मे काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। वहीं अब ये फेमस कपल माता-पिता बन चुका है। जिसके चलते फैंस उन्हें बधाईयां देने लगे है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)