एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर

New Update
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड  की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी फिटनेस और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। वो अक्सर अपनी बोल्डनेस फ्लॉन्ट करती रहती है इसी के साथ उन्हें अक्सर अपने र्यूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी स्पॉट भी किया जाता है। वहीं आज वैलेनटाइन्स डे के दिन मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड के साथ बेहद हॉट और रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका  अर्जुन कपूर की बाहों में लिपटी हुई नजर आ रही हैं साथ ही फोटो में दोनों की बॉन्डिंग कमाल की नजर आ रही है। इसी के साथ कुछ देर पहले ही इस फोटो को मलाइका ने शेयर किया है और इसपर लाखों लाइक्स आ गए है।

वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। इस कपल की लव केमिस्ट्री सभी को बेहद पसंद है लेकिन कई बार इस कपल को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। एक्ट्रेस मलाइका सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो शेयर करती है, लेकिन मलाइका की ये फोटो  सबसे बेस्ट फोटो भी बताई जा रही है।

Latest Stories